Monday, November 18, 2024

Kantara 2: A Legend Chapter 1 - Trailer Hindi | RishabShetty | Ajaneesh ...


ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा टू का इंतजार खत्म होने वाला है।

 

       


मै हू आपका दोस्त सौरभ, और स्वागत है आपका हमारे चैनल एन बोल्ली मीडिया में, जहाँ होता है आपका एंटरटेनमेंट की दुनिया से डायरेक्ट कनेक्शन. इस वीडियो में हम आपको ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा टू से जुडी सारी डिटेल्स जैसे फिल्म की कास्ट क्रू स्टोरी और रिलीज़ डेट के बारे में बताएंगे इस लिए विडिओ को लास्ट तक जरुर देखे, और तुरन्त हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करे.

वेल फ्रेंड्स, बताते चलें कि साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। कन्नड़ सिनेमा की यह फिल्म, जो बाद में कई भाषाओं में डब होकर रिलीज हुई, न केवल दर्शकों के दिलों में बस गई बल्कि इसके जरिए भारतीय सिनेमा में लोककथाओं को एक नया मुकाम मिला। अब फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि कांतारा का दूसरा पार्ट यानी कांतारा चैप्टर वन बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।

वेल फ्रेंड्स, अगर कास्ट और क्रू की बात करें तो...

कांतारा टू का निर्देशन और लेखन एक बार फिर ऋषभ शेट्टी खुद कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी, जो पहले पार्ट में मुख्य किरदार शिवा के रूप में नजर आए थे, इस बार भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी कहानी कहने की शैली ने पहली फिल्म को अलग ऊंचाई पर पहुंचाया था। फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स हैं, जिन्होंने केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है।

रिलीज डेट के बारे में बात करें तो...

बताते चलें कि कांतारा चैप्टर वन गांधी जयंती के मौके पर, यानी 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इस तारीख पर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत भी देखने को मिलेगी, क्योंकि इसी दिन वरुण धवन और डेविड धवन की एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी रिलीज होने वाली है। अब देखना यह होगा कि दोनों फिल्मों में से कौन दर्शकों का दिल जीत पाती है।

अगर कहानी पर नजर डालें तो...

कांतारा की कहानी ग्रामीण जीवन, परंपराओं और जमीन के संघर्ष पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पहली फिल्म में शिवा अपने पूर्वजों की जमीन बचाने के लिए देवताओं से मदद मांगता है और इस लड़ाई में उसके रिश्ते, विश्वास और संघर्ष की झलक मिलती है।

बताते चलें कि कांतारा चैप्टर वन यानी कांतारा टू, पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इस बार कहानी में और भी ज्यादा गहराई होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि शिवा के जीवन में आगे क्या होता है और कैसे वह अपने गांव और देवताओं की रक्षा के लिए नई चुनौतियों का सामना करता है।

वेल फ्रेंड्स, अगर इसकी लोकप्रियता पर नजर डालें तो...

कांतारा की पहली फिल्म ने न केवल साउथ में बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया था। ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन लेखनी और अदाकारी ने इस फिल्म को सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि एक अनुभव बना दिया। कंबाला जैसे पारंपरिक खेल और लोककथाओं के साथ फिल्म की सिनेमैटोग्राफी ने इसे मास्टरपीस का दर्जा दिया।

तो दोस्तों, बताते चलें कि...

कांतारा चैप्टर वन  के जरिए एक बार फिर ऋषभ शेट्टी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। अगर आपने पहली फिल्म नहीं देखी है, तो यह सही वक्त है कि आप उसे देखकर तैयार हो जाएं, क्योंकि अगला पार्ट इससे भी ज्यादा रोमांचक और दमदार होने वाला है। अपनी कैलेंडर में 2 अक्टूबर 2025 की तारीख को मार्क कर लीजिए और तैयार हो जाइए इस बेहतरीन कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए। फिर मिलते हैं अगली अपडेट के साथ! तबतक के लिए धन्यवाद,

  

टाइगर श्रॉफ की बागी फोर के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज़ डेट आउट,



टाइगर श्रॉफ की बागी फोर के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज़ डेट आउट,  





BAAGHI 4 - Informational Trailer | Tiger Shroff | Triptii Dimri | SajidNadiadwala’s | Baghi 4





मै हू आपका दोस्त सौरभ, और स्वागत है आपका हमारे चैनल एन बोल्ली मीडिया में, जहाँ होता है आपका एंटरटेनमेंट की दुनिया से डायरेक्ट कनेक्शन. इस वीडियो में हम आपको टाइगर श्रॉफ की बागी फोर फिल्म से जुडी सारी डिटेल्स जैसे फिल्म की कास्ट क्रू स्टोरी और रिलीज़ डेट के बारे में बताएंगे इस लिए विडिओ को लास्ट तक जरुर देखे, और तुरन्त हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करे.

टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी फोर का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, वेल फ्रेंड्स बताते चलें कि बागी फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, और दर्शकों ने इन तीनों फिल्मों को दिल खोलकर प्यार दिया है। अब इस धमाकेदार एक्शन फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट, यानी बागी फोर, बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। इसकी रिलीज डेट का खुलासा एक पोस्टर के साथ खुद टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर किया है। चलिए आपको बताते है बागी फोर से जुडी सभी ताज़ा अपडेट के बारे में,

अगर जारी किये गये पोस्टर पर नज़र डालें तो...

इस बार दर्शकों को बागी फोर में एक्शन का लेवल पहले के मुकाबले और भी ज्यादा ऊंचा देखने को मिलेगा। हाल ही में रिलीज किए गए पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का एक ऐसा रूप दिखा, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए। पोस्टर में टाइगर श्रॉफ टॉयलेट रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे हैं, और हाथ में एक खून से सनी हुई तलवार थामे हुए हैं। पोस्टर में चारों तरफ खून के छींटे हैं, जो इस बात का इशारा करते हैं कि इस बार एक्शन और हिंसा की डोज पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तगड़ी होगी।

इसकी कास्ट और क्रू के बारे में बात करें तो...

बागी फोर का निर्देशन कर रहे हैं अहमद खान, जिन्होंने पिछले दो पार्ट्स को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म का निर्माण मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हो रहा है। टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म में कुछ और बड़े कलाकारों के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन अभी तक उनका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक नया और दमदार विलेन देखने को मिलेगा, जो टाइगर श्रॉफ के किरदार के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

वेल फ्रेंड्स, रिलीज डेट के बारे में बात करें तो...

बताते चलें कि बागी फोर अगले साल, यानी 5 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइगर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और रिलीज डेट के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी साफ देखने को मिल रही है.

कहानी पर नजर डालें तो...

बागी 4 की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर और इसके पहले पार्ट्स के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में बदले, प्यार और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का किरदार शायद इस बार किसी नए मिशन पर होगा, जो रोमांच और भावनाओं से भरपूर होगा।

वेल फ्रेंड्स, बताते चलें कि...

बागी फ्रेंचाइजी का हर पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहा है। चाहे दो हजार सौलह में आई बागी हो, या दो हजार अठ्ठारह में आई बागी टू, या फिर दो हजार बीस में आई बागी थ्री, हर फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की पॉपुलैरिटी को और भी बढाया है। ऐसे में बागी फोर से भी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

तो दोस्तों, तैयार हो जाइए इस एक्शन-थ्रिलर के लिए, और अपनी कैलेंडर में 5 सितंबर 2024 की तारीख को मार्क कर लीजिए। यह फिल्म निश्चित रूप से आपको सीट से बांधे रखने वाली है। फिर मिलते हैं अगली अपडेट के साथ! तब तक के लिए धन्यवाद,

 


Thursday, October 10, 2024

Pushpa 2 - The Rule Official Trailer | Update | Allu Arjun | Rashmika Ma...

अल्लू अर्जुन की पुष्पा टू फिल्म की नई रिलीज डेट आई सामने, 

 



जी हा दोस्तों,
मै हू आपका दोस्त सौरभ, और स्वागत है आपका हमारे चैनल एन बोल्ली मीडिया में, जहाँ होता है आपका एंटरटेनमेंट की दुनिया से डायरेक्ट कनेक्शन. इस वीडियो में हम आपको अल्लू अर्जुन की पुष्पा टू फिल्म से जुडी सारी डिटेल्स जैसे फिल्म की कास्ट क्रू स्टोरी और रिलीज़ डेट के बारे में बताएंगे इस लिए विडिओ को लास्ट तक जरुर देखे, और तुरन्त हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करे.
 
 
दोस्तों बतादे की, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा टू द रूल जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। पहले फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया। जिसके बाद  पुष्पा टू  के निर्मिता सुकुमार ने रिलीज डेट 6 दिसंबर 2024 तय की थी। लेकिन अब जाकर Pushpa 2 The Rule को लेकर एक नई खबर आई है। जिसके अनुसार पुष्पा टू द रूल के रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। चलिए हम आपकोबताते हैं पुष्पा टू  द रूल की नई रिलीज डेट क्या है।
अल्लू अर्जुन रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा टू  द रूल जिसका निर्देशन सुकुमार द्वारा किया जा रहा है। इसका पहला भाग 2021 में रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था,
पुष्पा टू  को लेकर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुकुमार द्वारा पुष्पा टू  द रूल की रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव किया जा सकता है। जहाँ पहले पुष्पा 2 द रूल सिनेमाघरों में 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। अब जाकर ये 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। लेकिन अभी ये सिर्फ अटकले ही है। इसके बारे में सुकुमार द्वारा या पुष्पा टू  की टीम द्वारा किसी प्रकार की कंफर्मेशन नहीं दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा टू  द रूल' में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
जहाँ पहले पार्ट में पुष्पा ने शेखावत को धमकी दी थी कि शरीर पर वर्दी तो होगी लेकिन उसकी कोई नहीं सुनेगा ना उसकी इज्जत करेगा। वहीं, इसके दूसरे पार्ट में कहानी को आगे बढाया जाएगा, जिसमें देखने को मिलेगा कि गांववालों का भला करने वाले पुष्पा को पुलिस के जरिए जेल में डाले जाने और फिर उस पर गोलियां बरसाए जाने पर खूब बवाल मचेगा। पूरा गांव पुलिस प्रशासन के खिलाफ खडा हो जाएगा। पुष्पा के लिए मोर्चा खोला जाएगा और चारों तरफ दंगे होंगे।
वेल फ्रेंड्स, आप कितने है एक्साइटेड, अल्लू अर्जुन की पुष्पा टू फिल्म के लिए हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, धन्यवाद
 
 

अब नज़र डाले फिल्म की कास्ट क्रू और इसकी कहानी क्या होगी तो बताते चले की,

 

फिल की कास्ट में, अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा राज के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, सई पल्लवी, जगपति बाबू, राव रमेश, अजय घोष, दयानंद रेड्डी और सुनील जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं. फिल्म को एरआर प्रभव ने सुकुमार और श्रीकांत विस्सा के साथ मिलकर लिखा है.

Tuesday, October 8, 2024

Bhool Bhulaiyaa 3 Official trailer : Release date | Kartik Aaryan | Bhoo...

'सिंघम अगेन' के बाद अब Bhool Bhulaiyaa 3 की बारी, इस दिन रिलीज होगा हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म का ट्रेलर

 

 

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह और कई अन्य सितारे नजर आएंगे। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और अब फैंस कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'सिंघम अगेन' के बाद अब 'भूल भुलैया 3' का उत्साह दिवाली पर 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल सकता है। फिल्म का ट्रेलर लगभग 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है, जो बॉलीवुड के इतिहास में किसी फिल्म का सबसे लंबा ट्रेलर है। इसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और रवि किशन जैसे सितारों का अभिनय शामिल है। फिल्म की रिलीज में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है।

ट्रेलर की नई रिलीज डेट पहले चर्चा थी कि 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज होगा, लेकिन 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर के बीच में मेकर्स ने इसे कुछ दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। अब  रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर बुधवार, 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ट्रेलर की लंबाई और लॉन्च की जगह रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर 3 मिनट 3 सेकंड लंबा होगा और इसमें हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और मजेदार डायलॉग्स का भरपूर मिश्रण होगा। कहा जा रहा है कि ट्रेलर का लॉन्च जयपुर में किया जा सकता है। 

Monday, September 4, 2023

Fukrey 3 Official Trailer | Out Soon | Pulkit Samrat | Varun | Manjot |...

Wednesday, June 21, 2023

NEEYAT - Official Trailer | Vidya Balan | Amazon Prime | Neeyat Movie Tr...

Tuesday, June 6, 2023

War 2 Official Trailer | Hrithik Roshan | Jr NTR | Ayan Mukherjee | War...

The Door Movie First Look Out Now | Bhanava | Jaiiddev | The Door Horror...

LUST STORIES 2 : Official Trailer | Netflix | Kajol | Neena Gupta | Tama...

Sunday, June 4, 2023

AJMER 92 Movie Trailer | Zarina Wahab, Rajesh Sharma | 14th July | Relia...

72 Hoorain Official Trailer | 72 Horain | 72 Hoorain Movie Trailer | 72...

Wednesday, May 31, 2023

DEVARA - Official Trailer HINDI | Jr. NTR | #NTR30 | Jahnavi Kapoor, A R...

Sunday, May 28, 2023

Tiger Nageswara Rao Official Trailer (Hindi) | Ravi Teja | John Abraham ...

Swatantrya Veer Savarkar Official Trailer | Randeep Hooda | Anand Pandi...

Saturday, May 27, 2023

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Official Trailer | Ranbir Singh | Aliya ...

Friday, May 26, 2023

AJMER 92 Movie Trailer | Zarina Wahab, Rajesh Sharma | 14th July | Relia...

Pushpa 2: The Rule Official Trailer | Allu Arjun | Rashmika | Ranveer Si...

Thursday, May 25, 2023

TARLA Official Trailer | Huma Qureshi | RSVP | EarthSky | Tarla Movie Tr...

War 2 Official Trailer | Hrithik Roshan | Jr NTR | Ayan Mukherjee | War...

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Official Trailer | Ranbir Singh | Aliya ...